मेडिकल कॉलेज में मरीजों की रही भीड़, हुई नोकझोंक
देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। बुधवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। मरीजों व तीमारदारों को इलाज से लेकर जांच व दवा के इंतजार करना पड़ा। त्वचा, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, नस, जोड़ों के दर्द, कान, श्वास व आंख के रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, बाल रोग में कतार रही। पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में भी अधिक मरीज रहे। बिना नंबर से डॉक्टर कक्ष में जाने से रोकने पर गार्ड से तीमारदार भिड़ गया। वहीं धुक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे सेंटर पर मरीज व तीमारदार आपस में उलझ गए। लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। दवा काउंटर पर लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.