देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। ज्वाइंट पेन, नस, गठिया से पीड़ित के अलावा बुखार, सर्दी,जुकाम, श्वास, त्वचा, कान और आंख की बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, ईएनटी, स्किन, सर्जरी में मरीजों की लंबी कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं बाल और नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। डिजिटल एक्स-रे सेंटर के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। पोर्टेबल एक्स-रे कक्ष के बाहर भी कतार लगी थी। मरीजों को एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई, वहीं देर पहुंचने और भीड़ देख करीब पंद्रह लोग बिना जांच कराए लौट गए। धूप निकलने पर मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.