मेडिकल कॉलेज में भेजी गई हेपेटाइटिस किट की होगी जांच
धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपूर्ति की गई हेपेटाइटिस बी और सी की एंटीजन जांच किट की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच अब इसकी आधिकारिक जांच शुरू हो गई है। औषधि निरीक्षण विभाग ने किट का सैंपल संग्रहित किया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही किट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि उक्त हेपेटाइटिस जांच किट की आपूर्ति राज्य सरकार की ओर से की गई थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती उपयोग के दौरान किट की जांच रिपोर्ट पर संदेह जताया था। डॉक्टरों का कहना था कि रिपोर्ट अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं आ रही थी, जिससे मरीजों के सही निदान पर असर पड़ सकता था।इसी संदेह की सूचना अस्पताल की ओर से सरकार को दी गई थी। साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर किट के उपयोग को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.