मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला के पैर से पायल चोरी, जांच
गोंडा, जून 13 -- गोण्डा। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती 75 वर्षीय महिला दुलारपता के पैर से वार्ड के अंदर ही पायल चोरी हो गई। पूरी वारदात अस्पताल में लगे कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है रुपईडीह निवासी राम गुलाम यादव ने अपनी मां दुलारपता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 11 जून दोपहर 12.10 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में उनके पास आकर बैठी। कुछ देर बाद उसने चद्दर के अंदर हाथ डालकर दोनों पैर की पायल उतार ली। मौका देखकर महिला ने दुलारपता के सिर पर हाथ फेरा और आराम से वार्ड से निकल गई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित राम गुलाम ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। गुरुनानक चौकी इंचार्ज प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि महिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.