मेडिकल कॉलेज में बुद्ध रसोई के लिए राज्यसभा सदस्य ने बढ़ाया कदम
सिद्धार्थ, अगस्त 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राज्यसभा सदस्य बृज लाल ने सोमवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में बुद्ध रसोई के निर्माण के लिए रेलवे के एक उपक्रम की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
बुद्ध रसोई की स्थापना सांसद ने रेलमंत्री को बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दूर-दराज के मरीज और उनके तीमारदार उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुद्ध रसोई की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह रसोई नो प्रॉफिट, नो लॉस के सिद्धांत पर संचालित होगी, जिससे बेहद कम कीमत पर स्वादिष्ट, स्वच्छ और पौष्टिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.