देवरिया, जून 26 -- देवरिया निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार, पेट दर्द, नस, जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा कान, श्वास, त्वचा व आंख रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, बाल रोग, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। चेस्ट व टीबी, सर्जरी में भी मरीज अधिक रहे। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई। दवा और एक्स-रे के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। यहां मरीजों व तीमारदारों में नोकझोंक भी हुई। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के करीब करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से लाइन लगने लगी। करीब 1800 से...