देवरिया, अप्रैल 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुखार, नस, त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। इसके अलावा खांसी, कान, आंख, श्वास, उल्टी, दस्त के मरीजों की अधिक संख्या रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र विभाग में कतार रही। बाल रोग, चेस्ट एवं टीबी, सर्जरी विभाग में भी मरीज अधिक रहे। पहले डॉक्टर को दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई, जिससे शोर मचा। एक्स-रे और दवा के लिए मरीजों मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों को परेशानी हुई, वहीं देर पहुंचे करीब दस लोग भीड़ देख बिना एक्स-रे जांच कराए लौट गए।मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.