देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड बढ़ने से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुखार, सर्दी, सिर दर्द, सांस, त्वचा, कान, गले, नस की बीमारी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। सोमवार को करीब तीन हजार लोग पहुंचे थे। आर्थो, मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, ईएनटी, स्किन, सर्जरी में मरीजों की कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं बाल रोग व नेत्र रोग में मरीजों की संख्या अधिक रही। डिजिटल एक्स-रे सेंटर और दवा काउंटर पर भी भीड़ रही। मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। सुबह नौ बजे से लोग कतार में लग गए। 11 बजे तक लाइन लम्बी हो गई। करीब 2000 से अध...