देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार की दोपहर में मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो गयी। इससे अंधेरे में मरीजों का इलाज करना पड़ा। ओपीडी में अंधेरे और भीड़ में गर्मी और उसम से मरीज परेशान रहे। करीब आधे घंटे तक अंधेरे में डॉक्टर मरीजों को देखते रहे। बिजली आने के बाद डाक्टरों और मरीजों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से बढ़ी व्याकूलताबिमारियों की बढ़ती संख्या बार-बार मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमारों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इससे मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। मेडिसीन,चर्मरोग, हड्डी, सर्जरी रोग विभाग में मरीजों की लाइन लगी रही। डाक्टरों के कक्ष के बाहर तैनात सुर...