फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल के बाद अब मेडिकल कालेज में भी मरीजों को बाहर की दवाएं लिखे जाने का मामला उजागर हुआ है। ताजा मामला मेडिसिन विभाग से जुड़ा है, जहां फिजिशियन डा. संतोष चौधरी पर मरीज को अलग पर्ची में बाहर से दवा खरीदने के लिए लिखने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, परिजनों का कहना है कि डाक्टर द्वारा दवा लेने के लिए एक विशेष दुकान का नाम भी बताया गया, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंचे एक मरीज को अस्पताल की आधिकारिक पर्ची के बजाय अलग कागज पर दवाएं लिखी गईं। जब तीमारदार अस्पताल के दवा काउंटर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि यह दवाएं स्टाक में उपलब्ध नहीं हैं और बाहर से खरीदनी होंगी। आरोप है कि डाक्टर ने एक खास मेडिकल स्टोर से ही दवा लेने की सलाह दी, जिससे सांठगांठ की आशंका जताई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.