मेडिकल कॉलेज में बवाल की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित, एडीएम बने अध्यक्ष
उरई, मई 21 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में सोमवार रात करीब 12 बजे चिकित्सकों और तीमारदारों के बीच हुए विवाद व उसके बाद उपजे घटनाक्रम की जांच के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की है। जांच समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी प्रेमचन्द्र मौर्य को बनाया गया है। समिति में सदस्य के रूप में सह आचार्य व फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ पुनीत अवस्थी, राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी को शामिल किया गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गठित समिति घटनाक्रम के सभी बिंदुओं की गहन जांच व परीक्षण करेगी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज बवाल: डॉक्टर आराध्य नगाइच समेत 30-40 अज्ञात डॉक्टरों पर केस दर्ज समिति विवाद के कारणों, संबंधित पक्षों की भूमिका, मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं आदि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.