कुशीनगर, मार्च 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। गर्मी का मौसम है, लेकिन मेडिकल कॉलेज की बर्न वार्ड की दोनों एसी खराब पड़ी हैं। ऐसे में इस वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। ज्यों ज्यों गर्मी पड़ेगी, अगर वातानुकूलित व्यवस्था न हुई तो भर्ती होने वाले मरीजों को कई और तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आग से झुलसे मरीजों के लिए जनरल वार्ड के अंदर शीशायुक्त छह बेड की एक अलग बर्न वार्ड बनाया गया है, जिसमें जले हुए मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है। जिले भर से आए झुलसे मरीजों को इसमें भर्ती कर इलाज किया जाता है। मरीजों के लिए प्रत्येक बेड पर पंखे के अलावा दो एसी भी लगाई गई हैं, ताकि मरीजों को अत्यधिक गर्मी, उमस और संक्रमण से बचाया जा सके। गर्मी का मौसम है, लेकिन इसमें लगी दोनों एसी खराब हैं। इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.