गोंडा, मई 10 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मरीजों को जल्द ही दवा लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने की समस्या से राहत मिलने वाली है। अस्पताल प्रशासन ने दवा वितरण व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित तथा आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नई योजना के तहत अस्पताल परिसर में दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पूरी व्यवस्था को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा। दवा काउंटर पर मरीजों को दवा के साथ जीरो बैलेंस का बिल भी दिया जाएगा। अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल दो दवा वितरण केंद्रों से ही मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ओपीडी के समय इन काउंटरों पर लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। भी...