मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए गए उपाय
अयोध्या, मई 23 -- अयोध्या। देवकाली स्थित स्टेट डॉ. राजकीय बृजकिशोर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान में समय-समय पर ऐसे सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.