कन्नौज, अक्टूबर 2 -- तिर्वा, संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती पर जहां सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को मनाया गया। मेडिकल कॉलेज के परिसर को साफ-सुतरा बनाने के लिए प्राचार्य ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम किया गया। महात्मा गांधी की जयंती के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन भी मनाया गया। शुक्रवार को सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में प्राचार्य डा. पुष्पेन्द्र सिंह व सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने परिसर में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्वच्छता को छात्र बनाएं अपने जीवन का अंग प्राचार्य डा. पुष्पेन्द...