धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल प्रांगण में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें कॉलेज के डॉक्टरों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना से की गई, जिसमें प्रकृति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। समारोह में डॉ डी कुमार, डॉ राजलक्ष्मी, डॉ सुनील वर्मा, डॉ विनीत तिग्गा, डॉ लक्ष्मण सोरेन, डॉ विष्णु, डॉ सुमन, डॉ दिलीप सहित कई डॉक्टर शामिल थे। सभी ने सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रकृति और मानव के संबंधों को मजबूत करने वाला पर्व बताया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.