सहारनपुर, मई 4 -- मेडिकल कॉलेज में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने सोमवार सुबह हंगामा खड़ा कर दिया। कर्मचारी अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। सोमवार सुबह कातला (थाना चिलकाना) निवासी सफाई कर्मचारी रजनीश मेडिकल कॉलेज परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गया और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर राठी अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार और सीओ नकुड़ रूची गुप्ता भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटनाक्रम का विवरण करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रजनीश को नीचे उतारने के लिए लगातार...