धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) की टीम अस्पताल पहुंची और पीजी पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं, फैकल्टी की स्थिति और अन्य जरूरी मानकों की समीक्षा की। इसके बाद पीजी कोर्स शुरू करने के लिए सबसे अहम माने जाने वाले फैकल्टी पदों पर नियुक्ति के लिए डॉक्टरों का साक्षात्कार भी लिया गया। आयोजित इंटरव्यू में सात अलग-अलग विभागों के कुल 18 डॉक्टर शामिल हुए। इस प्रक्रिया में बीबीएमकेयू की डीन साइंस डॉ नविता गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह, डीन मेडिसिन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया सहित अन्य अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.