औरैया, अप्रैल 17 -- औरैया, संवाददाता। जिले के चिचौली स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफलतापूर्वक कूल्हा प्रत्यारोपण कर डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के साथ अब कूल्हे की गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर के निर्देशन में शुक्रवार को यह जटिल ऑपरेशन किया गया। औरैया निवासी 65 वर्षीय राजरानी करीब पांच माह पहले घर में फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उनका कूल्हा गंभीर रूप से टूट गया था। घटना के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। लगातार दर्द और चलने-फिरने में असमर्थता के चलते उनकी स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.