बिजनौर, अप्रैल 9 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने पहली बार यहां कूल्हे की जटिल 'एसीटैबुलम' हड्डी के दो सफल ऑपरेशन कर जिले में आधुनिक चिकित्सा की नई राह खोल दी है। इन जटिल ऑपरेशनों के सफल होने से अब स्थानीय मरीजों को बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। ​हाल ही में ईद के दिन ग्राम खेड़की निवासी अब्दुल रहीम और मोहम्मद फरमान रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में अब्दुल रहीम की कूल्हे की हड्डी (एसीटैबुलम) बुरी तरह टूट गई थी। इसके अलावा, बिजनौर के मोहल्ला नवाब का अहाता निवासी हरेंद्र भी इसी तरह की गंभीर चोट से जूझ रहे थे। दोनों मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ​हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अतुल यादव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम न...