मेडिकल कॉलेज में पसंदीदा मेडिकल स्टोर से खरीदारी कराने का आरोप
फतेहपुर, जून 6 -- मलवां। मेडिकल कालेज में मरीजों को इलाज के नाम पर चुनिंदा मेडिकल स्टोरों की ओर भेजे जाने के आरोपों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मरीज के तीमारदार ने आरोप लगाया कि डाक्टर ने कमर का पट्टा बाहर से खरीदने के लिए लिखा था। तीमारदार बाजार से पट्टा खरीदकर अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने उसे यह कहकर वापस कर दिया कि यह गलत दुकान से खरीदा गया है। तीमारदार का वीडियो वायरल है हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मेडिकल कालेज के कारनामे के वायरल वीडियो में तीमारदार डाक्टर पर आरोप लगा रहा है कि डाक्टर ने एक विशेष मेडिकल स्टोर का नाम बताते हुए वहीं से पट्टा खरीदकर लाने को कहा। इसी तरह एक अन्य मरीज के परिजन ने भी आरोप लगाया कि डाक्टर द्वारा बताई गई दुकान के बजाय दूसरी दुकान से दवा खरीदने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.