पीलीभीत, मई 14 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के पकड़िया नौगवा निवासी दीपक वर्मा ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आरोपी की पहचान जिसमें कहा गया कि उसकी जान पहचान ग्राम शिवनगर निवासी पर्वत सिंह और उसके पिता सतवीर सिंह से थी। आरोपी पर्वत सिंह उसकी दुकान पर आता-जाता था। जिससे दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। आरोप है कि पर्वत सिंह ने बिठौरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी निकलने की बात कही और उसकी पत्नी भावना वर्मा की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बदले 60 हजार रुपये खर्च होने की बात कही गई। जिसमें पहले 30 हजार रुपये मांगे गए। पीड़ि...