मेडिकल कॉलेज में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1.40 लाख रुपये ठगने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। एसओ चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि महिला के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसकी मुलाकात एक युवक से कराई थी। युवक ने मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इस पर उसने अलग-अलग समय पर कुल 1.40 लाख रुपये उसे दे दिए। बाद में आरोपी ने उसे नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराया। जब महिला उक्त दस्तावेज लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वहां अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड फर्जी हैं। पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी लगातार टालमटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.