मेडिकल कॉलेज में निशुल्क रक्तदान में किया रक्तदान
हरदोई, जून 15 -- हरदोई, संवाददाता। विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर के दौरान ब्लड बैंक की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने बताया कि अस्पतालों में कई बार रक्त और प्लाज्मा की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस : 40 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.