मेडिकल कॉलेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा
एटा, अगस्त 10 -- वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज ने हर घर तिरंगा अभियान में सोमवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का आयोजन प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की अगुआई में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा के नारों से वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। यात्रा में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स, एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- फूलपुर में निकाली गई तिरंगा रैली डॉ. मंजरी कुमारी, डॉ. विवेक पराशर, डॉ. प्रशांत भारद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.