सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में वार्डों में भर्ती मरीज बेहाल नजर आए। फीडर से मेडिकल कॉलेज को जाने वाली बिजली लाइन का केबल जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होते ही वार्डों, ओपीडी परिसर और अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। गर्मी के चलते पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- बिजली जाने पर तुरंत चलेगा जनरेटर, कूलरों की बदल गई घास तीमारदार के साथ ही मरीज उमस और गर्मी से परेशान होकर वार्डों से बाहर निकल आए। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग, महिला और गंभीर मरीजों को हुई। अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.