देवरिया, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। ठंड की वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइंटपेन, नस, बीपी तथा चेस्टपेन, फालिज के लक्षण के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसके अलावा शुगर, बुखार, कान, आंख, त्वचा से संबंधित बीमारियों के मरीज भी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर भीड़ रही। यहां मरीजों व तीमारदरों में धक्का-मुक्की भी हुई। मरीजों व तीमारदारों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई, जबकि देर से पहुंचने पर लंबी कतार देख करीब दस मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। गुरुवार को सुबह नौ बजे से लोग रजिस्ट्रेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.