औरैया, जनवरी 27 -- ककोर, संवाददाता। पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, चिचोली में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। तिरंगे को सलामी देने के बाद स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा स्वयं में राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा स्वरूप है। उपप्रधानाचार्य डॉ. मनोज मेघवानी और सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने भी उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भावी चिकित्सकों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.