देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। चैत्र रामनवमी अवकाश के दिन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दोपहर तक मरीजों का इलाज हुआ। हालांकि ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। कमर, घुटना, गर्दन के दर्द, हड्डी रोग, बुखार, सर्दी, पेट दर्द, त्वचा रोग से पीड़ित अधिक मरीज रहे। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, चेस्ट व टीबी विभाग में भीड़ रही है। एक्स-रे के लिए कतार लगी थी।चैत्र रामनवमी के अवकाश के बाद मरीजों के हित में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आधे दिन चली। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से लोग पहुंचे। करीब एक हजार लोगों ने पर्ची लिया। इसके अलावा फालोअप के मरीज आए थे। आर्थो में भीड़ रही। कमर, घुटने, गर्दन दर्द व हड्डी रोग से पीड़ित अधिक रहे। यहां 250 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ। मेडिसिन में करीब 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। इसमें बुखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.