मेडिकल कॉलेज में दूरबीन से कंधे की बैंकर्ट रिपेयर सर्जरी हुई
बहराइच, अगस्त 26 -- बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्थि रोग विभाग ने मंडल में पहली बार अत्याधुनिक दूरबीन विधि शोल्डर आर्थ्रोस्कोपी के माध्यम से कंधे के जोड़ की बैंकर्ट रिपेयर सर्जरी सफलतापूर्वक की है। प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ संजय खत्री ने कहा कि इस विधि से सर्जरी का लाभ न केवल बहराइच, बल्कि मंडलीय जिलों के पीड़ितों को भी अब मिलेगा। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज बहराइच ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धिसर्जरी की प्रक्रिया प्रधानाचार्य ने बताया कि मरीजों को सभी तरह की चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराने को लेकर लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि 38 वर्षीय मरीज लंबे समय से कंधे के जोड़ की गंभीर समस्या से पीड़ित था। मरीज का आधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। अस्थि रोग विभाग के डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.