काशीपुर, सितम्बर 24 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर कूटरचित (फर्जी) स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार कराने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस और राजस्व प्रशासन ने बुधवार रात भंडाफोड़ किया था। मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। राजस्व उपनिरीक्षक अजमल खान की ओर से कोतवाली बाजपुर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मेडिकल छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि बाजपुर तहसील क्षेत्र से कई अभ्यर्थियों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उत्तराखंड के स्थायी निवास और अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाणपत्र हासिल किए थे। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस दाखिले में एनएमसी को दिव्यांगता प्रमाण पत...