मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगे
लखनऊ, अगस्त 25 -- फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली कंसल्टेंसी की जाल में फंसी महिला डॉक्टर ने 46 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में तीनों कंसल्टेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना आलोक राव के मुताबिक, पीड़िता आईआईएम रोड एल्डिको की रहने वाली डॉक्टर किरन चौबे हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि 22 अप्रैल को फेसबुक और इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए उन्हें दिशा, गुरुकुल और सौम्या एजुकेशन कंसल्टेंसी से संपर्क हुआ। पहले दिशा कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि व अधिकारी ध्रुव से फोन पर बात हुई। उसने मेडिकल कॉलेज में दाखिले का झांसा दिया। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1500 रुपये और सीट आवंटन शुल्क के नाम पर 95 हजार रुपये ले लिए। रजिस्ट्रेशन के रुपये दाखिले के बाद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.