देवरिया, मार्च 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। दवा काउंटर पर लंबी कतार रही। बगल से पहले जाने पर मरीज व तीमारदार आपसी में उलझ गए और शोर मचा। आर्थो, मेडिसिन, बाल रोग, ईएनटी, चेस्ट व टीबी, स्किन, नेत्र, मानसिक रोग में भीड़ रही। डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। वायरल बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, नस, जोड़ों के दर्द, श्वास, त्वचा व कान रोग से पीड़ित अधिक रहे, जबकि आंख से संबंधित बीमारी से पीड़ित भी पहुंचे थे। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की समस्या लेकर भी मरीज पहुंचे थे। बिलिंग, ब्लड जांच और एक्स-रे के लिए लोगों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.