मेडिकल कॉलेज में डॉ. भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी, जून 29 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत रहे प्रो. डॉ. प्रवीण भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने कहा कि मेरठ निवासी डॉ. भारद्वाज ने 21 जुलाई 2005 को असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। वे कर्मठ, निष्ठावान, अनुशासित एवं ईमानदार संकाय सदस्य थे। उनके शैक्षणिक व प्रशासनिक योगदान से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से मेडिकल कॉलेज परिवार और चिकित्सा शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान सभी संकाय सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.