फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- नूंह, सरसमल। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड़ में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें दिल, दिमाग, अल्ट्रासाउंड के चिकित्सकों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक को यह आदेश दिए हैं। मंत्री शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्या सुन रहे थे। बैठक में 17 शिकायतें आई, जिनमें 12 शिकायतों का निपटान मौके पर कर दिया। तीन साल से एक्सरे की बड़ी मशीनें खराबमेवात विकास मंच के महासचिव आशिफ अली ने अपनी शिकायत में बताया कि मेवात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई वर्षों से अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। यह भी पढ़ें- जिले में बिजली-पानी आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश: आफताब अहमद एक्सरे की बड़ी मशीनें भी करीब तीन साल से खराब हैं और के...