मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और युवक पक्ष के बीच बवाल, मारपीट के बाद इमरजेंसी सेवा ठप
उरई, मई 19 -- उरई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सोमवार देर रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गई कि जब इलाज कराने पहुंचे एक युवक का ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि युवक खुद को एक विधायक का करीबी बताते हुए दबाव बनाने लगा और कुछ ही देर में अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद डॉक्टरों और युवक पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों पक्षों की ओर से कुर्सियां और अन्य सामान तक फेंके गए। घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक देर रात एक युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा था। इलाज को लेकर ड्यूटी डॉक्टर से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवक आक्रोशित हो उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.