हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज की मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) ने मंगलवार को गुड क्लिनिकल प्रैक्टिसेज जीसीपी एवं बायोएथिक्स वर्तमान नियामक एवं नैतिक आवश्यकताएं विषय पर कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण एनएमसी के अनिवार्य दिशा-निर्देशों के तहत उपयोगी है तथा रोगी देखभाल में नैतिकता मजबूत करता है। मुख्य वक्ता आईसीएमआर की डॉ. आशू ग्रोवर, डॉ. दीपशिखा पांडे, डॉ. मोहम्मद मारूफ, डॉ. मनीष भट्ट एवं डॉ. वंदना चावला ने अन्वेषक जिम्मेदारियों पर व्याख्यान दिए। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने इसे भावी चिकित्सकों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में डॉ. साधना अवस्थी, डॉ. सोमेश मेहरा, डॉ. समीक्षा परिहार, पंकज जोशी, हीरा सिंह रावत, आशुतोष कुमार आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.