मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी डायलिसिस यूनिट
आजमगढ़, जून 26 -- चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में बंद चल रही डायलिसिस यूनिट जल्द शुरू होगी। टेक्नीशियन के अभाव में सालभर से यह यूनिट बंद चल रही है। जिससे क्षेत्र के जरूरतमंदों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है।
राजकीय मेडिकल कालेज की स्थिति राजकीय मेडिकल कालेज में प्रतिदिन करीब 2500 मरीजों की ओपीडी होती है। यहां पर 525 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। एमबीबीएस के साथ ही यहां डीएनबी की पढ़ाई होती है। किडनी के मरीजों की सुविधा के लिए दो साल पूर्व तीन डायलिसिस मशीनें लगाई गई थीं। टेक्नीशियन न होने से एक साल से तीनों मशीनें बंद पड़ी हैं। जरूरत पड़ने पर किडनी के मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ और न्यूरो के डॉक्टर नहीं है। इससे संबंधित मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.