पीलीभीत, मार्च 29 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में आने वाले दिनों में पैच टेस्ट की सुविधा शुरू होने जा रही है। जिले के सरकारी अस्पताल में पहली बार होने वाली यह जांच पूरी तरह निःशुल्क होगी। विभाग के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक त्यागी के अनुसार जो मरीज लंबे समय से त्वचा की एलर्जी या पुरानी खुजली से परेशान हैं। वे इस टेस्ट के जरिए अपनी बीमारी का सटीक कारण जान सकेंगे। निजी संस्थानों में इस जांच का शुल्क 1500 से 2500 रुपये तक होता है, जो अब मेडिकल कॉलेज में मुफ्त उपलब्ध होगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा ने बताया कि गर्मी के सीजन में स्किन डिजीज अधिक सक्रिय होती है। ऐसे में यह सुविधा जल्द शुरू होने से जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.