मेडिकल कॉलेज में जबड़े का डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन
देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पहली बार डॉक्टरों ने एक किशोर के जबड़े का आपरेशन किया है। दुर्घटना में जबड़ा टूट गया था। प्लेट एवं स्क्रू की सहायता से फिक्सेशन किया गया। आपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद मरीज को राहत है। इस तरह का आपरेशन अधिकांश हायर सेंटर में ही होता है। दंत विभाग में सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को अब गोरखपुर एम्स सहित अन्य हायर सेंटर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। बरहज थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी विनेश्वर (17) पुत्र हरेंद्र कन्नौजिया दो मई को बाइक से कही जा रहा था, कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- MBBS : 17 साल में एमबीबीएस पास, 28 साल वाला छात्र अभी इंतजार में उसका जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.