गोंडा, जुलाई 11 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आपरेशन से पहला प्रसव होने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने अनोखी पहल की है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर केक काटकर कन्या का जन्मोत्सव मनाया और उसका नामकरण भी किया है। डीएम ने बच्ची का नाम अनुग्रहिता रखा है। ग्राम बेसिया चैन निवासी पूनम देवी पत्नी दिनेश कुमार के प्रसव पर डीएम ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। कहा कि बेटियों को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवारजनों से नवजात बच्ची के बेहतर पालन-पोषण एवं शिक्षा के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों के आग्रह पर डीएम ने नवजात कन्या का नाम अनुग्रहिता रखा। यह नाम सुनकर परिवारजनों ने प्...