मेडिकल कॉलेज में जटिल बार्थोलिन सिस्ट सर्जरी सम्पन्न
कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्त्री रोग विभाग की चिकित्सा टीम ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग के विशेषज्ञों ने एक मरीज का जटिल बार्थोलिन सिस्ट का सफलतापूर्वक इलाज किया। मरीज को लंबे समय से बार्थोलिन सिस्ट के कारण अत्यधिक पीड़ा और असहजता का सामना करना पड़ रहा था। इस सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने टीम को बधाई दी है। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में मरीज को 26 अप्रैल को लाया गया। भर्ती करने के उपरान्त मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानाचार्य के निर्देशन व विभागाध्यक्ष डॉ. विशाख दीक्षित के नेतृत्व में डॉ. वर्षा केसरी स्त्री रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक डॉ. टीबी मौर्या, डॉ. अर्चना सीनियर रेजीडेंट व ओटी स्टाफ ने बार्थोलिन सिस्ट एक्सीजन के बाद मार्सुपियलाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.