पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संबद्ध चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में इंटर्न, पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा कर्मी और विभिन्न विभागों के रेजिडेंट्स शामिल रहे। विशेषज्ञों ने आग लगने के कारण, बचाव के उपाय और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी और मरीजों की सुरक्षा के तरीके भी बताए गए। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने अग्निशमन विभाग का आभार जताते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित कराने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...