हरदोई, मई 4 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए चोरी की घटना सामने आई है। रविवार की रात करीब 1 बजे सर्जिकल वार्ड और इमरजेंसी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने मरीजों और तीमारदारों का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पुरवा निवासी सुजीत सिंह ने बताया कि वह सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 36 पर भर्ती अपने परिजन की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल और करीब 1500 रुपये नगद चोरी हो गए। वहीं दूसरी घटना में सांडी थाना क्षेत्र के ढोढ़पुर निवासी मनोज, जो ग्रीन जोन इमरजेंसी में मौजूद थे, उनका करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल और 5000 रुपये नगद चोरी हो गया। यह भी पढ़ें- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार की बाइक चोरी दोनों पीड़ितों के अनुसार, चोरी करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.