मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर हुआ मंथन
पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पाठ्यक्रम समिति मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) और विभिन्न विभागाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, संकाय सदस्यों के प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप क्षमता-आधारित चिकित्सा शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेडिकल एजुकेशन यूनिट के नौ और पाठ्यक्रम समिति के 11 संकाय सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, प्रशिक्षण कार्यशालाओं के नियमित आयोजन तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों को अपनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डॉ. अरुण सिंह, डॉ. श्रेयशी, डॉ. प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.