देहरादून, अप्रैल 24 -- श्रीनगर। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में विभिन्न शैक्षणिक एवं चिकित्सा पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 28 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने सूचना जारी करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल ऑफिसर एवं कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सुबह 10 बजे से प्रशासनिक भवन में इंटरव्यू शुरू होगा। ये नियुक्तियां विभिन्न विभागों में की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, प्रमाण पत्र एवं उनकी प्रतियां साथ लानी होंगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह साक्षात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.