अल्मोड़ा, जुलाई 3 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में शासन की ओर से छह डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को चार डॉक्टरों स्त्री व प्रसूती विभाग में डॉ. वंदना सिंह, नेत्र रोग विभाग में डॉ. सुशील ओझा, हड्डी रोग में प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह और कम्यूनिटी मेडिसिन में डॉ. सुनील ने तैनाती ले ली है। वहीं, प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेज को सत्र 2026 के नए एमबीबीएस सत्र के लिए मान्यता ने दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...