रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गैस पाइपलाइन और फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए गुरुवार को सर्जन डॉ. केएस शाही ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द गैस पाइपलाइन और फायर सिस्टम को ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुधार कार्य की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लंबे समय से गैस पाइपलाइन के कुछ हिस्सों के पाइप नीचे लटक रहे थे। इसके साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं था। ऐसे में अस्पताल परिसर में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर अस्पताल प्रशासन को भी कई बार अवगत कराया गया था। गुरुवार को सर्जन डॉ. केएस शाही ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभाग को आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.