मेडिकल कॉलेज में गूंजेगा उत्साह, क्रोनैक्सी 2026 का आगाज
बुलंदशहर, मार्च 28 -- कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में क्रोनैक्सी 2026 का शनिवार को धूमधाम से शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और खेल भावना को निखारने के लिए आयोजित इस महोत्सव में शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता का संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में नृत्य, संगीत, नाटक और फैशन शो मुख्य आकर्षण होंगे। इसके साथ ही साहित्य जगत में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी की गई। खेल मैदान पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे। महोत्सव को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने दिन-रात एक कर व्यापक तैयारियां की हैं। महाविद्यालय के प्राचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.