पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। मेडिकल कालेज पर बढ़ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के दवाब के बाद यहां आवाजाही बढ़ गई है। यही नहीं कई बार अलग अलग तरह की घटनाएं भी प्रकाश में आती है। संदिग्धों के आने जाने पर नजर रखने और हो हंगामा को रोकने के लिए तय हुआ है कि पुलिस कर्मियों की यहां मौजूदगी रहेगी। ऐसे में यहां पुलिस चौकी खोली जाएगी। मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा से जमीन मांगी गई है। ताकि यहां पुलिस चौकी को स्थापित किया जा सके। इससे परिसर की तो सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी ही साथ ही हंगामा आदि की घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। इसी सिलसिले में पिछले दिनों सीओ दीपक चतुर्वेदी और एसडीएम श्रद्धा सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिस में निरीक्षण किया था। पर जमीन को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी। अब रविवार को कोतवाल सत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.